पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माले के 13 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन

माले के 13 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर | भाकपामाले प्रखंड कमेटी का दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में 13 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संयोजक के रूप में मुन्ना यादव, सदस्य सेराज खान, राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय पासवान, असगर अंसारी, शारदा देवी, तौहीर अंसारी, राजेंद्र दास, इब्राहिम अंसारी, सुरेंद्र सिंह, चुरन खान, इस्लाम अंसारी, राजकुमार पासवान का नाम शामिल है। वहीं प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव ने बताया कि प्रखंड कमेटी की बैठक 16 सितंबर को हिरोडीह में होगी। जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव राजकुमार पासवान ने किया।