नौकाडीह ने चेहाल को 2-0 से हराया
नौकाडीह ने चेहाल को 2-0 से हराया
जयनगर | चेहालमैदान में आदर्श युवा क्लब की ओर से हुए फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब नौकाडीह टीम ने चेहाल को 2-0 से हराकर अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि जेवीएम नेता प्रो. जानकी यादव, आजसू युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने विजेता उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ मैच मंटू पंडित मैन आॅफ सीरीज पंकज यादव को मिला। रेफरी अरुण कुमार यादव सुरेश पासवान थे। मौके पर अध्यक्ष खुदुश अंसारी, उमेश यादव, संजय पासवान, महेंद्र यादव, राजकुमार यादव, प्रकाश यादव, मनोज यादव, सीताराम यादव, पंकज यादव, सुनिल पासवान समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।
फोटो 14कोडपी3 में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि