पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आइडियल स्कूल में दसवीं के छात्रों को दी गई विदाई

आइडियल स्कूल में दसवीं के छात्रों को दी गई विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर | प्रखंडके आइडियल स्कूल पावर हाउस डंडाडीह में दसवीं की छात्रों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह मौजूद थे। विद्यालय के निदेशक कन्हाई चंद्र यादव प्राचार्य राम किशुन यादव ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विदाई देने का मुख्य उद्देश्य है की छात्र आगे की शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ समाज का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम को मुखिया अशोक यादव,पंचायत समिति सदस्य महावीर यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्रा वर्षा, नाज, पूनम, सनोदर, राहुल, अनुराग, नीरज अादि कई छात्र-छात्राओं ने एक से एक संगीत, नृत्य, भाषण, विदाई गीत आदि प्रस्तुत कर वर्ग दशम के 64 छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई।

वहीं आदर्श छात्र के रूप में सूर्यदेव पांडेय आदर्श छात्रा के रूप में अंजनी कुमारी को भी आदर्श प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गई। मौके पर महेश्वरी पाण्डेय, सरजू पांडेय, अवध किशोर पांडेय तथा शिक्षकों में सुनील कुमार, राजेंद्र राम, राजेंद्र यादव, रंजीत राणा, शंभु राणा, तरन्नुम परवीन सहित कई लोग मौजूद थे।

विदाई समारोह में आइडियल प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...