विद्यािर्थयों को दी विदाई
जयनगर | उत्क्रमितउच्च विद्यालय तिलोकारी में एक समारोह आयोजित कर मैट्रिक में शामिल छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेश वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत छात्रों ने स्वागत गीत गाकर किया। वहीं कई छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत कर मैट्रिक में शामिल छात्रों को विदाई दी। मौके पर राजेश वर्मा ने छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रबंध समिति अध्यक्ष मोहन राणा संचालन संतोष पांडेय ने किया।