भ्रष्टाचार उन्मूलन पर जनांदोलन : महादेव
सम्मेलन को संबोधित करते जिला मंत्री महादेव राम।
जयनगर|प्रखंड केकन्या मध्य विद्यालय में भाकपा अंचल कमेटी का चौथा सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा जिला मंत्री महादेव राम मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत झंडाेत्तोलन कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महादेव राम ने कहा कि भाकपा गरीबों की पार्टी है और गरीबों के अधिकार को लेकर हमेशा आंदोलन करती रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता हासिल किया है और जनता को धोखा दे रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार अपने सेटिंग-गेटिंग को लेकर आज तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं किया है। राम ने कहा कि भाकपा भ्रष्टाचार विभिन्न जन समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करेगी। कार्यक्रम को रामेश्वर चौधरी, चंद्रदेव सिंह, सोनिया देवी, महेश सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष अंचल मंत्री शमीम खान उर्फ बुलबुल ने किया। मौके पर शहजाद खान, सुखदेव राम, उमा देवी, किशोर चौधरी, काली सिंह, राजेंद्र सिंह, रामदेव राम, कामेश्वर दास, संजय कुमार, शहजाद अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।