पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगलगी में हजारों की संपत्ति जली

अगलगी में हजारों की संपत्ति जली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर|प्रखंड केखरपोका निवासी सकलदेव यादव के घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना सुबह 10 बजे की बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार सकलदेव यादव अपने परिजनों के साथ घर के बगल में कार्य कर रहे थे। इसी क्रम में घर में आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखे धान, पुआल सहित लगभग 35 हजार के समान जलकर राख हो गए। इस संबंध में प्रमुख संगीता देवी, मुखिया बसंती देवी, विजय पंडित, उप प्रमुख अनिता देवी, रामजी यादव ने पीड़ित परिवारों के लिए जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।