पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा : यादव

शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा : यादव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावर हाउस डंडाडीह का 13वां वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य वासुदेव यादव ने किया। मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य रेखा देवी, डा. बीएनपी वर्णवाल मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निजी विद्यालय संचालित कर शिक्षा का अलख जगाना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है।

रेखा देवी और डा. बीएनपी वर्णवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरूआत छात्र सुमन, आकृति, पूजा, अंजलि, आशा साथियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। वहीं उमाशंकर, रंजीत, सपना, सचिन, अजीत, सोनाली, तारा, विशाल, डोली, पिंकी अादि कई छात्र-छात्राओं ने एकल गीत, नृत्य एकांकी, कव्वाली प्रस्तुत अतिथियों दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के व्यवस्थापक मनीलाल पांडेय प्राचार्य अर्जुन चौधरी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएमएम नेता श्यामकिशोर सिंह संचालन शिक्षक सुखदेव पांडेय ने किया। मौके पर मुखिया महेश राम, कन्हाई चंद्र यादव, पुनीत यादव, रामदेव यादव, जयप्रकाश राम, अरूण यादव, पंसस सहदेव जायसवाल, एलबी सिंह, दुर्गा राम, मंजूर आलम, रामदेव यादव, विनोद, सुभाष, राजेश, देवनारायण यादव सहित दर्जनों बच्चे मौजूद थे।