- Hindi News
- श्री श्री 108 श्री भागवत महापुराण महायज्ञ शुरु
श्री श्री 108 श्री भागवत महापुराण महायज्ञ शुरु
प्रखंडके गोहाल में श्रीश्री 108 श्री भागवत महापुराण यज्ञ एकादशी उद्यापन सह शिवप्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिला परिषद सदस्य रेखा देवी ने उद्घाटन कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में 201 महिलाएं कन्या शामिल हुईं।
गाजे-बाजेके साथ निकली कलश यात्रा
कलशयात्रा में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए गोहाल, मकतपुर, मौसोवा, परसाबाद आदि कई गांवों का भ्रमण करते हुए बड़ानो उत्तरवाहिनी बराकर घाट पहुंचकर यज्ञाचार्य वसंत पांडेय भागीरथ पांडेय द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भरवाया और पुन: कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।
आयोजनकर्ता विशुनदेव राणा ने बताया कि यज्ञ के दौरान रात्रि में संगीतमय प्रवचन का भी आयोजन किया गया है। मौके पर केदार सिंह, विंदवा देवी, वीरेंद्र राणा, विजय राणा, लक्ष्मण राणा, मुखिया आशा देवी, आशा राणा, गंगाधर राणा, संदीप पांडेय, ललन राणा, बालेश्वर राणा, प्रदीप राणा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
जयनगर में यज्ञ के आयोजन पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।