पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं के सिलाई बुनाई का प्रशिक्षण संपन्न, प्रमाण पत्र बांटे गए

महिलाओं के सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण संपन्न, प्रमाण पत्र बांटे गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर|प्रखंड केतिलोकरी में जिला समाज कल्याण झारखंड महिला उत्थान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था की सचिव रेणु वर्णवाल मौजूद थीं। प्रशिक्षण में 30 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर रेणु वर्णवाल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज महिलाएं सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बन सकती हैं। मौके पर संस्था संचालक महेश कुमार मोदी, सेविका प्रभा देवी, लाडली कुमारी, किरण कुमारी, रूपा कुमारी, ज्योति, रेखा, मीरा, संगीता, रूबी सहित कई लोग मौजूद थे।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं प्रमाण पत्र के साथ।