झारखंड आंदोलनकारियों ने दिया धरना
जयनगर | झारखंडआंदोलनकारियों ने पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। झारखंड आंदोलन मंच के बैनर तले आयोजित धरना में मुख्य रूप से पार्टी के उपाध्यक्ष रघुनाथ तिवारी मौजूद थे। धरना को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि झारखंड को अलग करने में कई बार आंदोलन कर रेल चक्का जाम, जेल में बंद और कई बार पुलिस प्रशासन द्वारा भी मार खानी पड़ी, परन्तु झारखंड के अलग होने में 15 साल बीतने के बावजूद भी आंदोलनकारियों को आज तक सरकार की ओर से कोई लाभ नहीं मिला। कार्यक्रम को मंच के संयोजक रामेश्वर यादव ने कहा कि यदि आंदोलनकारियों को शीघ्र सरकार 5 हजार पेंशन के रूप में लागू नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर यादव संचालन जगन्नाथ पासवान ने किया। मौके पर बासो देवी, रामलाल यादव, गंगानंद सिंह, परमेश्वर यादव, कन्हाई यादव, राजेंद्र दास, लियाकत अंसारी, गिरजा देवी, रामस्वरूप यादव, खड़कधारी प्रसाद, सलीम खान सहित कई लोग मौजूद थे।