- Hindi News
- सामजिक अंकेक्षण सह मास्टर रोल सत्यापन पर कार्यशाला
सामजिक अंकेक्षण सह मास्टर रोल सत्यापन पर कार्यशाला
जयनगर | प्रखंडमुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में मंगलवार को मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण सह मास्टर रोल सत्यापन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से बीडीओ रुद्र प्रताप, प्रमुख संगीता देवी, बीपीओ रामशरण प्रसाद मौजूद थे। मौके पर सामाजिक अंकेक्षण सह मास्टर रोल पर विस्तृत चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा कि मनरेगा एक ऐसी योजना है जिससे धरातल पर उतारकर बेरोजगारों को 100 दिनों का काम मुहैया कराना है। उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में बीपीओ रामशरण प्रसाद ने रोजगार सेवक पंचायत सेवकों को मनरेगा के संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख संगीता देवी ने की। मौके पर जेई उमेश कुमार, रोजगार सेवक चंदन पांडेय, ठाकुर विक्रम सिंह, सहदेव पासवान, विजय शर्मा, मजरूल होदा अंसारी, विनोद कुमार, जयप्रकाश यादव, राजन कुमार, समीर कुमार, राजेंद्र कुमार राजू सहित कई लोग मौजूद थे।