- Hindi News
- पुनर्वास और पुनर्स्थापना नीति के तहत बांझेडीह में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर
पुनर्वास और पुनर्स्थापना नीति के तहत बांझेडीह में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर
डीवीसीताप विद्यु़त केंद्र बांझेडीह ने पुनर्वास और पुनर्स्थापना नीति के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय खेड़ोबर में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच ऑपरेशन शिविर लगाया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केटीपीएस के उप मुख्य अभियंता समीर कुमार सिन्हा किया। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में पी बंधु उपाध्याय, एम झा, विजय कुमार, आरके सिन्हा मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि सिन्हा ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि गरीब लोग आर्थिक कमी के कारण अपनी आंखों का इलाज नहीं कर पाते है। जिसके कारण उनका जीवन अंधकारमय हो जाता है। इसलिए डीवीसी की ओर से उन गरीबों के लिए नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच ऑपरेशन किया जा रहा है। कार्यक्रम को पी बंधु उपाध्याय, विजय कुमार, आरके सिंह ने भी संबोधित किया। शिविर में लोक नायक जयप्रकाश आंख अस्पताल बेहरा आश्रम चौपारण के डा. शुभेंद्र कुमार, डा. मंटू कुमारी, डा. शैलेंद्र कुमार ने लगभग 200 मरीजों का मोतियाबिंद जांच की। एसआईपी परियोजना पदाधिकारी कांता सोरेन ने बताया कि जिन लोगों का मोतियाबिंद पाया जाएगा उसे बेहरा आश्रम अस्पताल में नि:शुल्क आपरेशन कराया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआईपी प्रबंधक रंजन तिर्की संचालन कांता सोरेन ने किया। मौके पर बेहरा आश्रम आंख अस्पताल के मैनेजर असीम अली, बबीता कुमारी, रीता कुमारी, मनीषा कुमारी, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, दामोदर यादव, पिंटू यादव, जंगल यादव, विनोद सोनी, दशरथ यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।