पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन का परिचालन रद्द होने पर झाविमो ने किया प्रदर्शन

ट्रेन का परिचालन रद्द होने पर झाविमो ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद-गया रेलखंड पर गया-आसनसोल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक रद्द करने के खिलाफ झाविमो ने शनिवार को परसाबाद स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रो. जानकी यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान झाविमो कार्यकर्ताओं ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर जानकी यादव ने कहा कि रेलवे की ओर से दुर्गा पूजा, बकरीद, दीपावली, छठ पर्व को लेकर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाया जाना चाहिए था। इसके विपरीत विभाग की ओर से लोकल पैसेंजर ईएमयू ट्रेन जिससे क्षेत्र के हजारों गरीब जनता आवागमन करते है, रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि रेलवे की ओर से 28 सितंबर से ईएमयू को रद्द किया गया तो 29 सितंबर को परसाबाद स्टेशन में झाविमो के बैनर तले रेल चक्का जाम किया जाएगा। वहीं प्रदर्शन के दौरान परसाबाद स्टेशन प्रबंधक शिवशंकर सिंह को दो सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में दुर्गा पूजा बकरीद को लेकर लोकल स्पेशल पूजा ट्रेन चलाया जाए गया आसनसोल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नियमित करने की मांगे शामिल है। मौके पर मुखिया दशरथ यादव, प्रमुख संगीता देवी, विनोद यादव, सहदेव भदानी, बाबूलाल बिहारी, महेंद्र राय, केदार यादव, राजू गुप्ता, सलीम अंसारी, तुलसी दास, रामस्वरूप यादव, देवनारायण यादव, जलील मियां सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद थे।

प्रदर्शन करते झािवमो नेता अन्य।