जयनगर : स्वच्छता अभियान चलाया
जयनगर . राष्ट्रीयस्वच्छता अभियान के तहत कटहाडीह पंचायत में शनिवार को मुखिया शबाना खातून के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पंचायत के कई विद्यालय गली-मुहल्लों की साफ-सफाई की गई। मौके पर शबाना खातून ने आंगनबाड़ी सेविका विद्यालय प्रधानाध्यापकों को हमेशा केंद्र स्कूल की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। मौके पर सेविका अनिता देवी, जिन्नत प्रवीण, रेहाना खातून, चांदनी खातून, मरियम खातून, अनु देवी, शहजाद खान, सरयू राम, मनोज कुमार मौजूद थे।