डीबी स्टार. चासनाला
डीबी स्टार. चासनाला
कान्हाने हिया लगाके कही दूरत ना जईब, छोड़ो गुस्सा अब नाच के दिखाव आदि नृत्य गानें पर अभिभावक झूम रहे थे। तालियों की गड़गड़ाहट और वाह वाह से पूरा सभा स्थल गूंज रहा था। मौका था सुदामडीह रिवर साइड स्थित किड्स एंजल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव के समारोह अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती की गयी। अखिल भारतीय लोके सेवा शिक्षा समिति द्वारा आयोजित इस वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन झरिया विधायक संजीव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। स्कूल के प्राचार्य विशाल श्रीवास्तव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
बच्चों को नैतिक शिक्षा देना हमारी जिम्मेवारी: संजीव सिंह
विधायक संजीव सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति बच्चों की रूचि देखकर अच्छा लगा। बच्चों में सांस्कृतिक प्रतिभा का विकास करना शिक्षकों और अभिभावकों को जिम्मेवारी होनी चाहिये। बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाये। उन्हें अच्छा नागरिक बनने की शिक्षा दें। तभी उन्नत समाज की निर्माण में हम अपनी सहभागिता तय कर पाएंगे। मौके पर सेल के उपमहाप्रबंधक रजत दासगुप्ता, एफसीआई के पूर्व अधिकारी रविकांत श्रीवास्तव दर्जनों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
अभिभावकों की तालियों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
रंगारंग कार्यक्रम में स्कूल के छात्राओं ने श्याम तेरी बंशी को बजने से काम... मैया यशोदा तेरा कन्हैया..., जय गोविंद जय गोपाला..., देवा श्री गणेशा..., जैसे नृत्यों पर छात्र-छात्राओं ने मस्ती का समां बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुती ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभा स्थल गुंज रहा था। नन्हें बच्चों ने दादी अम्मा दादी अम्मा..., भूत अंकल, भूत अंकल.. गीतों पर झूमाया। विद्यालय के विकास श्रीवास्तव, सूजल, कविता, संगीता, मीरा, नागेश्वर प्रसाद, सविता आदि थे।
किड्स एंजेल स्कूल के कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे।
वार्षिकोत्सव पर किड्स एंजल स्कूल में बच्चों ने मचाया धमाल