पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार. झरिया

डीबी स्टार. झरिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार. झरिया

श्रीराम जय राम जय जय राम..., मंगल भवन अमंगल हारी..., जय हनुमान लाल वीर बंका..., श्रीराम जी चले ना हनुमान के बिना... जैसे भक्ति भजनों से झरिया का मेन रोड सोमवार को गूंज रहा था।

भक्त प्रभु श्रीराम और वीर बजरंगी का जयघोष कर रहे थे। मौका था झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित प्राचीन पंचदेव मंदिर में श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का। गगनभेदी जयकारों के बीच श्रीराम दरबार को मंदिर में स्थापित किया गया। मंदिर परिसर में श्रीराम जानकी के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रभु श्रीराम दरबार की स्थापना के बाद सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रभु का भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आसपास से आए श्रद्धालुओं की भीड़ से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। लोगों ने अपने के लिए भगवान से शांति और समृद्धि की कामना की।

सैकड़ों भक्तों ने दी पुष्पांजलि

वैदिक मंत्रों से गूंजा झरिया

तीन दिन से चल रहे श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन विशेष अनुष्ठान का अायोजन किया गया। मंगला आरती और प्रारंभिक पूजा के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। पंडित मुन्ना पांडेय, अशोक पांडेय, गोपाल पांडेय, रवि पांडेय, मिठू पांडेय ने स्वस्ति वाचन और मंगलाचरण से पूजा विधान प्रारंभ कराया। वैदिक मंत्रों से मंदिर परिसर गंुजायमान हो रहा था। प्रभु श्रीराम, माता जानकी, भ्राता लक्ष्मण, रामभक्त वीर हनुमान की मनोहारी प्रतिमा का अभिषेक कराया। भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ अपने मानवीय बुद्धि से प्रभु काे संुदर वस्त्रों से सुसज्जित किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु श्रीराम दरबार को मंदिर के यथास्थान स्थापित किया गया। मुख्य यजमान मनीष गुप्ता सप|ी पूजा विधान में सम्मिलित थे।

इस दौरान भक्तों ने गगनभेदी जयकारें लगाए।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्राचीन पंचदेव मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओंं का जुटान होने लगा। हाथ जोड़ भक्त प्रभु की एक झलक पाने को आतुर िदखे। जब प्रभु का पट खुला और प्रभु ने भक्तों को दर्शन दिये। भक्तों ने दोनों हाथ उठाकर प्रभु की आगवानी की। हवन आदि कार्यक्रम हुए। प्रभु के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो का जयघोष किया। मंगल कामना के साथ भक्तों ने प्रभु दरबार में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के समापन तक प्रभु दर्शन के लिए भक्तों का कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा था।

भक्ति भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संध्या में भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गया। भगवान के दरबार में भक्तों ने प्रभु भजनों का गान कर उनका बखान किया। श्रीराम लीलाओं का वर्णन सुन भक्त आनंदित हो रहे थे। काेयलांचल के भजन गायकों ने भक्ति भजनों का ऐस समां बांधा कि भक्त भावविभोर हो रहे थे। श्रीगणेश वंदना के साथ भक्ति भजन संध्या का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। हर हर महादेव... आगे रघुनाथ है वीर साथ साथ है..., जय हनुमान लाल वीर बंका..., लहर लहर लहराई हो झंडा बजरंग बली का..., होके शेरवा पर सवार..., अंजनी के लाला... जैसे कई भजनों ने भक्ति की गंगा बहायी। टोलियों में भजन गायक प्रभु का गुणगान कर रहे थे।

भगवान के स्थापना की खुशी में भक्तों ने झूमझूमकर एक दूसरों को बधाई दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में रणधीर गुप्ता, राजू साव, बबलू विश्वकर्मा, विजय साव, लोकेश गुप्ता, अमित साव, नीरज साव, मनोज अग्रवाल, मदन प्रसाद, मनोज केसरी, संजय गुप्ता आदि सक्रिय थे।

श्रीराम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हवन पूर्णाहुति में उपस्थित श्रद्धालु।

श्रीराम जी चले ना हनुमान के बिना...पर झूमे भक्त