श्रीगणेश महोत्सव का समापन
झरिया|श्रीगणेश केजयकारों के साथ तीन दिनों से चल रहे श्रीगणेश महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। भक्तों ने धूमधाम के साथ श्रीगणेश जी की प्रतिमा का विर्सजन किया। विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बैंड बाजों और भक्ति भजनों पर श्रद्धालु झुमते गाते जा रहे थे। आनंद से सराबोर भक्त एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे थे। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। तीन दिनों तक चले श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन मोदक समाज कल्याण संस्था की ओर से किया गया था। इससे पूर्व भक्ति भाव के साथ श्रद्धालुओं ने विधि विधान से श्रीगणेश प्रभु की पूजा अर्चना की। दिन में हवन पूजन आदि का कार्यक्रम हुआ। भगवान की आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद लिया।