10वीं के छात्रों को दी गई विदाई
झरिया|लोदना कोलियरीउवि, झरिया गुजराती हिंदी उवि, कीर्तिचन्द्र बालिका उवि में दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। इसमें नवम के छात्रों ने नाटक नृत्य कर सबका मन मोह लिया। गुजराती हिंदी उवि में प्रभारी प्राचार्य ने बच्चों को परीक्षा, अनुशासन एवं उपस्थिति के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित गया।
लोदना कोलियरी उच्च विद्यालय में छात्रा शिल्पा चक्रवर्ती को स्टूडेंट ऑफ ईयर से नवाजा गया।