छात्र-छात्राओं को दी विदाई
भास्कर न्यूज| झरिया/जोड़ापोखर
बरारीउत्क्रमित उच्च विद्यालय में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर माध्यमिक परीक्षा में भाग लेने वाले दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता स्कूल की प्रभारी प्राचार्या सिख्ता गुहा ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाए भी दी गई। मौके पर उपस्थित बीईईओ चंद्रशेखर भारती, दिलीप मांजी, बीपीओ सुनील सिंह, सुमन झा ने कहा कि माध्यमिक परीक्षा बच्चों के भविष्य की पहली सीढ़ी है। इस पर चढ़कर ही बच्चे सुनहरे भविष्य की नींव मजबूत कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में हृदयानंद तिवारी की मुख्य भूमिका रही। वहीं झरिया राज प्लस टू में भी दसवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। विद्यालय के वरीय शिक्षक रामाकांत पांडेय द्वारा छात्र-छात्राओं को परीक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए शुभकामना दी। 9वीं के छात्र-छात्राओं ने गीत नृत्य-प्रस्तुत कर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया।
विदाई समारोह के दौरान नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।