पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घनुडीह अस्पताल की कुइयां में शिफ्टिंग की कार्रवाई शुरू

घनुडीह अस्पताल की कुइयां में शिफ्टिंग की कार्रवाई शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परियोजना में भड़की आग का सीधा लाभ मिला प्रबंधन को

भास्करन्यूज|झरिया/तिसरा

घनुडीहप्रबंधन अपनी योजना में सफल हो गया। घनुडीह परियोजना के विस्तारीकरण में जो-जो बाधाएं सामने दिखी, जिन्हें हटाने में प्रबंधन को नाकों चना चबाना पड़ता अब वे बाधाएं स्वत: दूर हो गई है। एक पखवारे से परियोजना में भड़की आग झरिया बचाओ आंदोलन, स्थानीय लोगों का विरोध के बावजूद सोमवार से परियोजना से सटी घनुडीह कोलियरी अस्पताल की शिफ्टिंग कार्य शुरू हो गया है। उक्त अस्पताल को कुइयां अस्पताल में तत्काल शिफ्ट किया जा रहा है। सामग्री यहां से ले जाने का कार्य शुरू हो गया है। आमजनों ने इसका विरोध तक नहीं किया।

महाप्रबंधक ने की पुष्टि

^इससंबंध में बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक पीके दूबे ने घनुडीह अस्पताल के सिफ्टिंग की बात स्वीकार की है। कहा है कि स्थिति को देखते हुए सिफ्टिंग कार्य शुरू कर दिया गया है।







िजनल स्टोर को भी जल्द से जल्द सिफ्ट किया जायेगा। ताकि जान माल की रक्षा हो सके।

मुहाने को क्यों खुला छोड़ रखा है प्रबंधन ने

इधरघनुडीह के तीन स्थानों पर भड़की आग फिलहाल ओबी डालकर शांत कर दिया गया है। लेकिन अभी करीब आधा दर्जन से भी अधिक मुहाने को खुला छोड़ दिया गया है। जो कभी भी भड़क सकता है। भड़कने का फायदा यह हाेगा कि आम जन भयवश शेष बचे स्थानों को चाहते हुए भी कर देंगे और इसका सीधा फायदा बीसीसीएल को मिलेगा। घनुडीह परियोजना के गर्भ में छिपे लाखों मिट्रिक टन कोयला निकालने में प्रबंधन को आसानी होगी।

घनुडीह ओपी को शिफ्ट करने की कवायद तेज

घनुडीहप्रबंधन रीजनल स्टोर जो बस्ताकोला क्षेत्र का प्रमुख स्टोर की गिनती होती थी उसे भी बेड़ा कोलियरी के गोदाम घर में शिफ्ट करने पर अंतिम मुहर करीब-करीब लग चुका है। पहली बार परियोजना में आग भड़कने के बाद से ही प्रबंधन ने ज्वलनशील पदार्थ को यहां से हटाना शुरू कर दिया है। सुरक्षा का हवाला देकर एक-एक कर सारे प्रतिष्ठानों को खाली करने की योजना सफल हो रही है। सीआईएसएफ घनुडीह कैंप को पूर्व में ही शिफ्ट कर दिया गया है।

अब सिर्फ घनुडीह ओपी बच गया है। इसे शिफ्टिंग करने की कवायद तेज हो गई है। उक्त ओपी भवन को बंद पड़ा मध्य विद्यालय भवन में ले जाने की योजना है।

प्रबंधन अब जुटेगा घनुडीह पेट्रोल पंप , बस्ती हटाने में

चर्चाके अनुसार अगर इस खबर में सत्यता है तो प्रबंधन की योजना है कि घनुडीह कोलियरी कार्यालय और घनुडीह ओपी भवन को उक्त स्थान पर सिफ्ट कर दिया जायेगा। इसके बाद घनुडीह परियोजना को विस्तारीकरण में प्रतिष्ठान को लेकर समस्या पूरी तरह से समाधान हो जायेगी। योजना के अनुसार इसके बाद प्रबंधन का एक मात्र सूत्री कार्यक्रम घनुडीह बस्ती को खाली कराना तथा घनुडीह पेट्रोल पंप को अन्यत्र सिफ्टिंग करना होगा। प्रबंधन उक्त कार्य में कागजी कार्रवाई काफी आगे तक कर चुका है।

झरिया स्टेशन में शिफ्ट होगा घनुडीह कोलियरी कार्यालय

सोमवारको एक और चर्चा प्रबंधकीय सूत्रों के अनुसार लोगों के बीच फैली। वह यह कि झरिया रेलवे स्टेशन बंद होने के बाद रेलवे लाइनों को उखाड़ दिया गया था। इसके बाद स्टेशन भवन में एक मात्र कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र चल रहा है। जिसे पोस्टऑफिस में ले जाने की रेल की योजना है। जिसको लेकर आंदोलनरत था। कहा जा रहा है कि उक्त झरिया स्टेशन परिसर भवन, रेलवे के क्वार्टर आदि को बीसीसीएल प्रबंधन ने 20 साल के लिए लीज पर ले लिया है।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी कोई नहीं कर रहा है।

बस्ताकोला रीजनल स्टोर, जिसे किया जाना है शिफ्ट।