दो बाइकों के बीच टक्कर, युवक जख्मी
जोड़ापोखर| जोड़ापोखरथाना क्षेत्र के डिगवाडीह दस नंबर बाजार में मंगलवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। उक्त युवक चंदनक्यारी का रहने वाला था। वह झरिया से बाजार कर लौट रहा था। बताते हैं कि चंदन गोराई की चंदनक्यारी में दुकान है। वह झरिया से सामान खरीदकर बाइक में ले जा रहा था।
डिगवाडीह दस नंबर बाजार पहुंचते ही वह असंतुलित हुआ और सामने से रही बाइक से जा टकराया।