जनता झांसे में फंसे : फुरकान
विकास चाहते हैं तो कांग्रेस को वोट करें : नीरज सिंह
कांग्रेसप्रत्याशी नीरज सिंह ने मंगलवार को जामाडोबा, जीतपुर कोलियरी, शालीमार टाटा कॉलोनी, पासी मुहल्ला, न्यू कॉलोनी, चौथाई कुल्ही, हुसैन नगर, रमजानपुर, बरारी, बड़कीटांड, ऊपरकुल्ही में जनसंपर्क अभियान चलाया। सभा कर लोगों को कांग्रेस के पक्ष में वाेट करने की अपील की। कहा कि विकास चाहते हैं तो कांग्रेस को वोट करें। इसके अलावा नीरज की मां सरोजनी देवी, पुष्पा देवी, पूर्णिमा देवी, बबीता सिंह, सरस्वती सिंह, रूबी देवी, निशा देवी, शोभा देवी, पूनम सिंह, महताब आलम, मो. कलाम, ताजुद्दीन आलम, इम्तियाज खान, मोबीन अंसारी, अरफात दिवाकर हाजरा, पंकज तिवारी, राजेश सिंह आदि थे। चाचा बच्चा सिंह ने झरिया बाजार का दौरा किया। योगेंद्र प्रताप सिंह, रामाशंकर सिंह, अरविंद कुमार सिंह आदि थे। प्रदेश राजद के महामंत्री सुखदेव विद्रोही, महादेव भुइयां, जगदीश भुइयां, जेएम उषा, अजय कुमार भुइयां आदि ने बेलगड़िया, गोल्डन पहाड़ी, छलछलीय धौड़ा, सहाना पहाड़ी, बोर्रागढ़, टीना धौड़ा, शिमला बहाल, घनुडीह, सुंदर कॉलोनी आदि क्षेत्र का दौरा किया। कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
झरिया में जनसंपर्क करते कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह।