पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दामोदर में बालू से बांध बांधने का हो रहा है कार्य

दामोदर में बालू से बांध बांधने का हो रहा है कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . जोड़ापोखर

झरियासहित विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ता आंशिक जलापूर्ति से त्रस्त हैं। इस ठंड के मौसम में लोगों को पानी के लिए पानी-पानी होना पड़ रहा है। ऐसा लग रहा है मानो माडा कर्मी ड्यूटी नहीं बजा रहे बल्कि फिर से हड़ताल पर जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। धीरे-धीरे ठंड अपने पूरे शबाब पर चढ़ने लगा है। इस ठंड में लोग पानी के लिए कहां जाये समझ में नहीं रहा है। वहीं माडा कर्मी अधिकारी एक ही बात का रोना रोते हैं कि पंप में शैवाल जा रहा है जिसके कारण पानी उठाव नहीं हो पा रहा है। शैवाल को रोकन
दामोदर में बालू से बांध बांधने का हो रहा है कार्य

झरियावाटरट्रिटमेंट प्लांट के एसडीओ शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि बार-बार शैवाल का पंप के फुटबॉल में फंसने के कारण पानी उठाव नहीं हो पा रहा है। पूर्व में हर वर्ष बालू का बांध बनाया जाता था। जिसका टेंडर टाटा कंपनी लेती थी। लेकिन इस वर्ष कुछ तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हुआ। लेकिन माडा अपने स्तर से बालू का बांध बांधने का कार्य कर रहा है। तीन से चार दिनों में बांध बांधने का कार्य पूरा हो जायेगा। तब शैवाल का मोटर तक पहुंचना भी बंद हो जायेगा। उसके बाद से क्षेत्र में निर्बाध रूप से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। जब तक बांध बांधने का कार्य पूरा नहीं होता तब तक लोगों को समस्या से निजात नहीं मिलेगी।

एक माह से हो रही है आंशिक जलापूर्ति

आंशिक जलापूर्ति से आमजन परेशान

चार दिनों के बाद ही झरिया सहित अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति होगी सामान्य, शैवाल रोकने का माडा कर रहा है प्रयास

पानी उठाव करने वाले पाईप के पास जमा शैवाल की सफाई करता कर्मी