पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरिया में भाजपा कांग्रेस समर्थक भिड़े, छह चोटिल

झरिया में भाजपा कांग्रेस समर्थक भिड़े, छह चोटिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरिक्त बल तैनात, प्रत्याशियों ने लिया संयम से काम

दूसरे पक्ष के साधु कुमार यादव ने शिकायत में कहा कि सुबह करीब नौ बजे विकास अपने दोस्त के साथ लालटेनशाह बाबा मजार के समीप चाय पी रहा था। दो-तीन दिनों से श्रवण, लुच्चू, प्रेम, प्रमोद, अजय, टीपू, जीतू, पवन, कमलेश, सुरेश आदि दबाव बना रहे थे कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम करें। मोदी की सभा में चलने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर हाथापाई होने लगी।



उक्त लोगाें ने बस्ती पर पथराव किया।

भाजपा के पक्ष में काम करने के लिए मिल रहा था दबाव

इस संबंध में झरिया इंस्पेक्टर विष्णु रजक ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत ले ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। सच्चाई जो भी होगी उस पर कार्रवाई होगी। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।

शरारती तत्वों पर है पुलिस की नजर

उन्माद नहीं फैलाए, कानून देगी सजा

घटनाके बाद झरिया में इस बात की चर्चा हरेक चौक-चाैराहे पर होने लगी कि भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट हो रही है। जानकारी पाकर भाजपा के रामधीर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह और मासस प्रत्याशी रूस्तम अंसारी पहुंचे। सभी लोगों ने लोगों से संयमित हाेने की अपील की। उक्त लोगों ने कहा कि गलती जिसके तरफ से हुई है कानून उसे सजा देगी।



चुनाव में किसी तरह की उन्माद नहीं फैलनी चाहिए।





भास्कर न्यूज|झरिया/भगतडीह

झरियामें एक बार फिर मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस समर्थक उलझ गए। इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई। इस घटना में आधा दर्जन से भी अधिक भाजपा कार्यकर्ता चोटिल हो गए। इस मामले को भाजपा, कांग्रेस और मासस प्रत्याशियों ने तत्परता दिखाई और मामले को शांत कराया। हालांकि दोनों पक्षों ने झरिया थाने में एक-दूसरे के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। चोटिल लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से भालगढ़ा में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

पीएमनरेंद्र मोदी की रैली में जाने वाले युवकों पर हुई पत्थरबाजी

सूचनाके अनुसार धनबाद के बरवाअड्डा स्थित हवाईअड्डा में मोदी की रैली में भाग लेने भालगढ़ा दो नंबर और तारा बागान के युवक जा रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि लालटेनशाह मजार के समीप गुड्डू सिंह उर्फ निखिलेश सिंह, इजहार मियां,