पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योगेंद्र यादव ने किया इलाकों का दौरा

योगेंद्र यादव ने किया इलाकों का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया | चुनावके बाद मेगा प्रोजेक्ट चालू हो जाएगा। इसके चलते फिर हजारों पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को बेघर होना पड़ेगा। इसे रोकने के लिए सिर्फ झारखंड विकास मोर्चा ही पहल कर सकता है। उक्त बातें झरिया विधानसभा सीट से झाविमो प्रत्याशी योगंद्र यादव ने जनसंपर्क के दौरान कहीं। कहा कि झरिया बाजार को सब यार्ड बनाने, व्यापारियों को हर स्तर पर सुविधा और संरक्षण उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा।

बाबूलालमरांडी आज डिगवाडीह में : झाविमोसुप्रीमो बाबूलाल मरांडी बुधवार को डिगवाडीह स्थित सर्कस मैदान में पहुंचेंगे। यहां उपस्थित भीड़ को संबोधित करेंगे।