पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनूप दीपक ने दिया संजीव को समर्थन

अनूप दीपक ने दिया संजीव को समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया | खंडितजनादेश मिलने के कारण झारखंड का विकास नहीं हो सका। झामुमो, कांग्रेस ने मिलकर निर्दलीय प्रत्याशी को झारखंड का मुख्यमंत्री बना दिया। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिना स्वार्थ अफसर कोई काम नहीं करते। आवाज उठाने वालों को प्रशासन का भय दिखाया जाता है। प्रदेश में भाजपा ही भय और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे सकती है। उक्त बातें झरिया के वार्ड संख्या 37 के पार्षद अनूप साव 39 के पार्षद सुमिता दत्ता के प्रतिनिधि दीपक दत्ता ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह के समक्ष कहीं। पार्षद द्वय ने भाजपा के पक्ष में भरोसा जताया। विस्थापन, पानी, बिजली, सफाई, विद्युत शवदाह गृह, क्षेत्र में प्रदूषण सहित झरिया की समस्याओं से जुडे़ 10 सूत्री मांग पत्र संजीव सिंह को सौंपा। श्री सिंह ने झरिया के विकास का संकल्प दुहराया और कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो केन्द्र के साथ मिलकर प्रदेश के साथ झरिया का भी चहुंमुखी विकास होगा। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश का विकास कुशल नेतृत्व ही कर सकता है। मौके पर विनय सिंह, अनिल साव, विजय साव, राजकुमार साव, सुरेंद्र साव, राहुल साव उपस्थित थे।