पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कस्तूरबा विद्यालय में वार्षिक समारोह आयोजित

कस्तूरबा विद्यालय में वार्षिक समारोह आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया | सरस्वतीपूजा के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर 12वीं के छात्राओं को विदायी भी दी गयी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यअतिथि झरिया विधायक संजीव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। विधायक श्री िसंह ने छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि गुणवक्ता युक्त शिक्षा से बच्चियों की आत्मशक्ति का विकास होगा। शिक्षा के साथ साथ संस्कृति का बोध कराना आवश्यक है। छात्राओं को स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनने की सीख दी। सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सविता ग्रुप ने वंदे मातरम् पर गीत नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य गीत की प्रस्तुती पर खुब तालियां बजी। संतोषी ग्रुप ने दर्शकों को कराटे का प्रदर्शन कर रोमांचित कर दिया। मौके पर उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, देवचंद ठाकुर थे।

खबरें और भी हैं...