पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं पर दिखी पहली वोटिंग की खुशी

युवाओं पर दिखी पहली वोटिंग की खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया | पहली बार मतदान कर रहे युवाओं का उत्साह चरम पर था। उनके चेहरों पर उत्सुकता दिख रही थी। मतदान का मौका पाकर वे काफी खुश थे। डीएवी स्कूल स्थित बूथ संख्या 104 में पहली बार मतदान करने के बाद ज्योति रानी ने कहा कि उन्होंने बड़ी उम्मीदों के साथ वोटिंग की है। अब विधायक और सरकार को उन उम्मीदों को पूरा करना है। बूथ संख्या 67 में पहली बार वोट देने के बाद खुशबू कुमारी और नीतू कुमारी काफी खुश दिखीं।
बूथ संख्या 66 में अंजना कुमारी वर्णवाल, प्रीति साव तथा बूथ नंबर 71 में रुखसार बानो ने अपना पहला वोट देने के बाद कहा कि झरिया का विधायक जो कोई भी बने, उसे युवाओं के लिए कुछ बेहतर करना चाहिए। उनके लिए शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।