राजपरिवार निकला झरिया का विधायक चुनने
झरिया। झरियामें लोकतंत्र के महापर्व में कई नजारे देखने को मिले। राजा हो या रंक, सभी अपना प्रतिनिधि चुनने निकले थे। झरिया राजपरिवार के सदस्य भी विधायक चुनने एकेडमी स्कूल स्थित बूथ नंबर 59 में पहुंचे। वहां सुजीत सिंह, माधवी सिंह, रंजीत सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद माधवी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोटर को वोट देकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करनी चाहिए। कभी ऐसा भी समय था, जब यहां मेरे ससुर राजा शिव प्रसाद का शासन हुआ करता था। अब समय बदल गया है। अब जनता का शासन है। लोग मिलकर झरिया की सेवा के लिए अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। माधवी ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए वोट दिया है। राज्य में ऐसी सरकार की जरूरत है, जो विकास कर सके।
मतदान कर निकलते झरिया राज परिवार के सदस्य।