पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरिया . समावेशीशिक्षा झरिया की ओर से रिसोर्स सेंटर से

झरिया . समावेशीशिक्षा झरिया की ओर से रिसोर्स सेंटर से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया . समावेशीशिक्षा झरिया की ओर से रिसोर्स सेंटर से नि:शक्त बच्चों को सहायक सामग्री का वितरण किया गया। शनिवार को रिसोर्स सेंटर के 6 से 14 वर्ष के नि:शक्त बच्चों को 11 ट्राइसाईकिल, 22 व्हील चेयर, 14 रोलेटर, 2 वैशाखी, 30 कैलिपर एवं 6 ब्रेल कीट का वितरण हुआ। नि:शक्त बच्चे सामग्री पाकर काफी खुश थे। पिछले वर्ष अक्टूबर माह में भी बीआरसी झरिया के जांच शिविर में चयनित बच्चों के बीच भी सामग्री का वितरण हुआ था। मौके पर उपस्थित फिजियोथिरेपिस्ट डाॅ. मनोज सिंह ने कहा कि नि:शक्त बच्चों को सहानुभूति की आवश्यकता है ,जो सामग्री उनके बीच दी गई है उससे उन्हें काफी फायदा होगा। अभिभावकों से अपील की कि जिनके बच्चे नि:शक्त हैं वे निराश हो बल्कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच जो सामग्री बांटे जा रहे हैं उनसे लाभ ले और अपने नि:शक्त बच्चों को कमजाेर बनने दें। कार्यक्रम में बीपीओ सुनील सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डा. मनोज सिंह, रिसोर्स टीचर अखलाक अहमद, मो. फहीमुद्दीन, रौशन कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

6 से 14 वर्षों के नि:शक्त बच्चों के बीच बांटी गई सामग्री