पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जय श्रीराम वीर बरजंगी के जयकारों से गूंजा मेन रोड

जय श्रीराम वीर बरजंगी के जयकारों से गूंजा मेन रोड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जय श्रीराम वीर बरजंगी के जयकारों से गूंजा मेन रोड

डीबीस्टार. झरिया

जयश्री राम, जय वीर हनुमान और हर हर महादेव के जयघोष से झरिया का मेन रोड गुंजायमान हो रहा था। केसरिया झंडों से मेन रोड पटा था। मौका था झरिया मेन रोड चार नंबर टैक्सी स्टेंड स्थित प्राचीन श्री पंचदेव मंदिर के प्रांगण मंे श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का। शनिवार को कलश शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

सैकड़ों की संख्या में भक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे।

झरिया में तीन दिवसीय श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ

श्रीगणेश स्थापना के साथ शुरू हुआ विधान

महोत्सव का शुभारंभ श्री गणेण पूजा के साथ हुई। पंडित मुन्ना पंाडेय, अशोक पांडेय, जितेंद्र पांडेय, रवि पांडेय, गोपाल पांडेय, उदयशंकर पांडेय के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। नवग्रह मंडल, षोडशमातृका, वास्तु पूजन, सर्वतोभद्र मंडल की पूजा के साथ कलश स्थापना की गयी। इसके बाद गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। जो झरिया नगर का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान भक्त भगवान का जयकारा लगा रहे थे।

बैंड बाजे की धून पर श्रद्घालु भक्ति भजनों को गा रहे थे।

जलाधिवास अन्नाधिवास हुए संपन्न

मंदिर परिसर में वेदी के समीप कलश स्थापित किये गये। मुख्य यजमान मनीष गुप्ता सप|ी पूजा विधान में लगे थे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री रामजानकी लक्ष्मण श्री हनुमान की प्रतिमा का जलाधिवास का विधान कराया। संध्या में भगवान के विग्रहों का अन्नाधिकवास कराया गया। इसके बाद घंटे और शंख ध्वनि के बीच प्रभु की आरती की गयी।

आज निकलेगी प्रभु की शोभा यात्रा

कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया। आयाेजन समिति ने बताया कि आज रविवार को धूमधाम के साथ नगर शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जहां भगवान की प्रतिमाओं को भव्य रूप से सजाकर नगर भ्रमण कराया जायेगा। निसान शोभा यात्रा निकाली जायेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू साव, बबलू विश्वकर्मा, रणधीर गुप्ता, अमित साव, नीरज साव, लोकेश गुप्ता आदि सक्रिय थे।

झरिया मेन रोड पंचदेव मंदिर में श्रीराम प्रभु की प्रतिमा का अन्नाधिवास करते श्रद्धालु पंडितगण।