फैक्ट्री से हजारों की संपत्ति चोरी
झरिया | झरियाथाना क्षेत्र के फुलारीबाग स्थित संजय भगत नामक व्यक्ति की नमकीन फैक्ट्री में चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर 42000 रुपए नगदी सहित अन्य सामग्री चुरा ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर बनियाहीर के दो एवं तीन नंबर से राजकुमार तिवारी और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है।