पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन अधिग्रहण के खिलाफ निपनियां के ग्रामीणों का प्रदर्शन

जमीन अधिग्रहण के खिलाफ निपनियां के ग्रामीणों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निपनियाके ग्रामीणों ने गुरुवार को जमीन अधिग्रहण करने के खिलाफ पारंपरिक हथियार के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण पुनर्वास के नाम पर रैयती के अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। सैकड़ों ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि रैयती जमीन पर यहां के लोग कृषि कर अपनी आजीविका चलाते हैं। वैसे जमीन का अधिग्रहण कर किसान को उजाड़ने की साजिश जिला प्रशासन जेरेडा कर रही है। ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायधीश उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से गुहार लगा जमीन वापसी की मांग की है। निपनिया ग्राम के 150 एकड़ भूमि जिला प्रशासन ने विभिन्न योजनाओं के नाम पर अर्जित किया है। परंतु जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गई है। किसान काशीनाथ मंडल, दिलीप महतो, रामकिशन महतो, आनंद मंडल, रूपा देवी, आदि ने कहा कि जमीन अधिग्रहण करने से किसान भूमिहीन हो जायेंगे। उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

जमीन अधिग्रहण का विरोध करते निपनियां के ग्रामीण