पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन वर्षीया बच्ची से ज्यादती

तीन वर्षीया बच्ची से ज्यादती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलकडीहा| लोदनाके बालूगद्दा खिलानधौड़ा में पिछले मंगलवार को तीन वर्षीया बच्ची के साथ ज्यादती हुई। बच्ची को घायलावस्था में उसकी बुआ ने झरिया के नई दुनिया स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक से इलाज कराया। पीड़िता गुरुवार को लोदना ओपी पहुंची, लेकिन यहां पर पीड़िता को न्याय नहीं मिला। पुलिस ने ज्यादती करने की जगह पर सिर्फ प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम गोपाल भुइंया (22) है। वह अपने चाचा के साथ रहती है। चाचा दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करने चला गया था। मौका पाकर कुकर्मी ने बच्ची से ज्यादती की। लोदना आेपी प्रभारी एस टुड्डू का कहना है कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।