पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए नीरज को जिताएं : राज बब्बर

विकास के लिए नीरज को जिताएं : राज बब्बर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहींबाप बेटे तो कहीं बाप बेटी की सरकार कह कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। पर यह जनता की सरकार है। जिस अंगुली से बटन दबाते हैं वह सबसे पवित्र अंगुली है। चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, किसी की भी अंगुली हो।

प्रदेश और स्वयं का विकास चाहते हैं तो झरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह को भारी मतों से विजयी बनावें। कांग्रेस ने झरिया की बदहाली को खुशहाली में बदलने के लिए नीरज सिंह को टिकट दिया है। झरिया की जनता उनका साथ दें। उक्त बातें पूर्व सांसद सह सिने अभिनेता राज बब्बर ने गुरुवार को कहीं। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने हाथ हिलाकर जनता को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह ने झरिया को बचाने के नाम पर वाेट मांगे। कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने प्रधानमंत्री को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि मोदी के समय में पिछले बार की तुलना में पाकिस्तान की ओर से कई बार सीज फायर का उल्लंघन हुआ। 40 हजार लोगों को बेघर होना पड़ा। काला धन लाने और हर गरीब के खाते में तीन-तीन लाख रुपए जमा हो जाने की बात कह कर देश की जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूपीए गठबंधन की सरकार बनेगी।

वोट को चोट करें लोग : शकील अहमद

कांग्रेसके पूर्व मंत्री शकील अहमद ने कहा कि दल-बदलुओं का कोई चरित्र नहीं होता है। यहां के विधायक दल-बदलू हैं। जनता उस पर ऐसा चोट करें कि फिर वह दल बदलने के लायक नहीं रहे। पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा ने झूठा सपना दिखाकर देश की सत्ता पर कब्जा किया है। तो काला धन ला सके और ही गरीबों के लिए कोई योजना ही। बेरोजगारों को सौ दिनों की रोजगार देने वाली मनरेगा काे भी बंद करने चले हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि नरेंद्र मोदी नारद मुनि हैं। कांग्रेस नीति सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच जाती है। दिल से रिश्ता जोड़ते हैं। भाजपा लोगों से रिश्ता तोड़ती है। नरेंद्र मोदी का सीना 56 इंच का नहीं। इंची टेप से नापा जाए, तो 5.6 इंच का निकलेगा।

सिंदरी की दुर्दशा भाजपा की है देन : राज बब्बर

गोविंदपुर | गोविंदपुरमाडा मैदान में सिंदरी के कांग्रेस प्रत्याशी जयराम सिंह यादव के समर्थन में पार्टी क