पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनेगी झामुमो की सरकार : शिबू

बनेगी झामुमो की सरकार : शिबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारी सरकार में महिलाओं को सम्मान : हेमंत

हमारीचंद माह की सरकार ने समाज के बेटियों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया। कन्यादान में राशि की बढ़ोतरी कर उन्हें पांच ग्राम सोना देने की घोषणा की। गरीबों की बेटी पढ़ाई अधूरी छोड़े, इसलिए सरकार ने घोषणा की है कि झारखंड कि सभी बेटियां मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करे या उच्च शिक्षा प्राप्त करे उसकी पढ़ाई में होने वाले सभी खर्च झारखंड सरकार करेगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी टुंडी के नवाटांड़ में झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दावा किया कि अबतक हुए तीन चरणों के चुनाव में झामुमो 35 से ज्यादा सीट लेकर आगे चल रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो अपने दम पर सरकार बनाएगी। इस चुनावी लड़ाई में आपको साथ देना है। हेमंत सोरेन ने 14 वर्ष बनाम 14 महीने की सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें दस वर्ष तक भाजपा के लोग चेहरा बदल-बदल कर शासन किया, लेकिन कोई भी जनहित का काम गरीबों के लिए नहीं किया, जबकि हमने 14 महीने के कार्यकाल में 60 वर्ष से उपर के सभी वृद्धों को पेंशन, दस रुपए में धोती-साड़ी योजना की शुरुआत की।

झरिया| झरियाकी जनता विकास चाहती है तो झामुमो प्रत्याशी अमित कुमार साहू को वोट कर भारी मतों से जीत दिलाकर विधानसभा में भेजे। प्रदेश में झामुमो की सरकार बनेगी। झारखंड के लोेग विकास होते देखेंगे। उक्त बातें ढिशोम गुरु शिबू सोरेन ने गुरुवार को जोरापोखर बस्ती मैदान में आयोजित जन सभा के दौरान कहीं। इस दौरान समर्थकों ने शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा लगाए। शिबू ने कहा कि झामुमो ने झरिया सीट से अमित साहू को प्रत्याशी घोषित किया। उन्हें वोट कर भारी मतों से जीत दिलाएं। अध्यक्षता काली चरण महतो संचालन अाशीष सिन्हा ने किया। झामुमो सुप्रीमो ने झामुमो प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया।

टुंडी में आयोजित सभा को संबोधित करते सीएम हेमंत सोरेन।