मतदाता जागरूकता रैली निकली
सीओ ने रैली को किया रवाना
डीबी स्टार . बाघमारा/केंदुआ
प्रखंडसाक्षरता वाहिनी की ओर से गुरुवार को प्रखंड स्तरीय मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजानंद किस्कू ने किया। रैली प्रखंड कार्यालय से निकलकर इंदिरा चौक, तेलोटांड़ होते हुए डुमरा मोड़ पहुंची, जहां से वापस फिर उसी मार्ग से होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची। वहां मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मतदाताओं से निर्भिक होकर अपने मत का प्रयोग करने की बात कही। कहा कि किसी तरह के प्रलोभन में पड़े। उन्होंने जागरूकता अभियान के प्रेरकों को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने की बात कही। सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मतदान करने का अधिकार सभी को है। लोग अपने मत का प्रयोग किसी के बहकावे में आकर करें। सोच-विचार कर उम्मीदवार को वोट करें।
पहलेमतदान, फिर काम | पहलेकरो मतदात फिर करो कोई काम ..., बनो राज्य के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता ..., जगे देश की क्या पहचान शत-प्रतिशत हो मतदान ..., बहकावे में कभी आना सोच समझकर बटन दबाना ..., नशे से नोट से किस्मत बदलेगी वोट से आदि नारे लगाते हुए वाहिनी के सदस्यों ने लोगों को जागरूक किया।
रैली में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक भागीरथ सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोतीलाल राम, बीपीओ निशित कुमार, एई नवीन कुमार, मतीन अंसारी, प्रणय कुमार लाला, मुमताज अंसारी, दिवाकर महतो, राम प्रसाद महतो, राधा देवी, मालती देवी, भारती देवी, गीता देवी, र|ा पांडेय, रीमा पांडेय आदि मौजूद थीं।
तैलिक युवा मंच ने निकाली जागरूकता रैली
केंदुआ : तैलिक युवा मंच केंदुआ करकेंद की आेर से गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों काे शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली केंदुआ पुल से निकलकर पूरे केंदुआ करकेंद सहित अन्य जगहों का भ्रमण किया। इस अभियान के दौरान मंच के अध्यक्ष विकास दीप साहू ने मतदाताआें से कहा कि मतदाताओं द्वारा चुने गए स्वच्छ छवि के प्रतिनिधि से ही राज्य का विकास संभव है। साहू ने इस दौरान लोगों को पहले मतदान फिर अन्य काम करने की अपील की। मौके पर मंच के हरिगोपाल साहू, रामबली साहू, शंकर साहू, धर्मेंद्र साव, गोपाल साहू, विकास दीप साहू, प्रभाष राय, विक्की साव, मनोज साव, डोली साव, कृष्णा साव, योग