पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यशोमति में मातृसम्मेलन का आयोजन

यशोमति में मातृसम्मेलन का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> यशोमति में मातृसम्मेलन का आयोजन

डीबीस्टार . झरिया

यशोमतिश्री विद्या निकेतन, झरिया में गुरुवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह, शिक्षिका अंजू बनर्जी, मीना देवी, विनोद शर्मा, विनय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा दीपो ज्योति परम ज्योति सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आसीत दास ने आंगतुक अतिथियों का परिचय कराया। समारोह को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि बच्चे को मुकाम तक पहुंचाने में मां का अहम योगदान है। मां भगवान का रूप है। अंजू बनर्जी ने कहा कि मां में दुनिया गढ़ने की ताकत होती है। वह एक सृष्टि की रचनाकार होती है। देश और समाज के निर्माण में मां की भूमिका अहम है। मौके पर छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोमल कुमारी, काजल कुमारी, अंकिता कुमारी, काजल सिंह आदि ने मतदाता जागरूकता संबंधी नृत्य नाटिका का मंचन किया। राजस्थानी गीत पर दर्शक और बच्चों ने खूब मनाेरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान विनोद शर्मा द्वारा मतदान जागरूकता को लेकर पहले मतदान तब जलपान करने की अपील की। कहा कि बच्चों के सुंदर भविष्य को लेकर जरूरत मतदान करें। अंत में मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



कार्यक्रम को सफल बनाने में गीताली राय, शांति मिश्रा, अपर्णा बनर्जी, सुमन केशरी, बुलबुल सेन, अंजली गुप्ता आदि का योगदान सराहनीय रहा।

बच्चे को मुकाम तक पहुंचाने में मां की अहम भूमिका : सिंह

छात्राओं को पुरस्कृत करते संजीव सिंह।