- Hindi News
- मध्य विद्यालय में ताला तोड़कर हजारों की चोरी
मध्य विद्यालय में ताला तोड़कर हजारों की चोरी
झरिया| झरियाथाना क्षेत्र के बस्ताकोला के इंडस्ट्रीज मध्य विद्यालय में बुधबार रात चोरी हो गयी। चोरों ने कमरे में रखे आलमीरा का ताला तोड़ कर कागजात सहित अन्य सामग्री की चाेरी कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह लगी जब स्थानीय लोगों ने स्कुल का ताला टूटा देखा। दूरभाष पर प्रधानाध्यापक हरेंद्र कुमार को सूचना दी गयी। प्रधानाध्यापक वहां पहुंचे। देखा तो पाया कि पंखा, बाजा सेट, घंटी आदि गायब है।