- Hindi News
- जवानों ने फ्लैग मार्च कर लिया स्थिति का जायजा
जवानों ने फ्लैग मार्च कर लिया स्थिति का जायजा
झरिया | विधानसभाचुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष रूप से हो इसके लिए झरिया में गुरुवार को सुरक्षा बलों के छह कंपनी को उतारा गया है। प्रत्येक कंपनी में 100 जवान है। उक्त जवानों को आईएसएल कतरास मोड़, डीएवी बनियाहीर, गुजराती स्कूल, बालिका महाविद्याल आदि जगहों पर रखा गया है। गुरुवार को जवानों ने झरिया शहर में फ्लैग मार्च कर जायजा लिया। फ्लैग मार्च में झरिया इंस्पेक्टर विष्णु रजक जवानों को जगह-जगह की स्थिति का जायजा दिया।