पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल से बच्चों के बीच प्रेम दोस्ती का होता है विस्तार : संजय सिंह

खेल से बच्चों के बीच प्रेम दोस्ती का होता है विस्तार : संजय सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिनोबिली स्कूल, डिगवाडीह में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

डिनोबिलीस्कूल एफआरआई डिगवाडीह में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्‌घाटन टाटा झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक संजय सिंह ने गुब्बारा उड़ाकर झंडा फहरा कर किया। मौके पर महाप्रबंधक की प|ी रंजना सिंह, स्कूल के प्राचार्य फादर पीयूष फर्नांडिस, आरवी पेरी, चन्द्रशेखर फ्रांसिस आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बच्चे विभिन्न आकर्षक पोशाक में खूब जंच रहे थे। महाप्रबंधक संजय सिंह ने खेल मशाल जलाया। बाद में प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने एक-एक कर हाथ में लेकर दौड़ लगाई। उसके बाद स्कूल गीत, पैरेड और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी किया गया।

बच्चोंको देख महाप्रबंधक को याद आया अपना बचपन | संबोधितकरते हुए संजय सिंह ने कहा कि आज के इस युग में पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद भी बहुत जरूरी है। खेलकूद से जहां मानसिक तनाव कम होता है वहीं मानसिक एवं शारीरिक विकास भी होता है। इस प्रतियोगिता के दौर में बच्चों पर पढ़ाई का बहुत ही बोझ है। लेकिन इसी के बीच समय निकालकर खेलना भी जरूरी है। क्योंकि खेल से बच्चों के बीच प्रेम दोस्ती बढ़ती है। जो सामािजक स्तर पर काफी जरूरी है। कहा कि इन बच्चाें को देखकर मुझे अपना बचपन याद गया। आज मैं अपने आप को इन बच्चांे के साथ खड़ा देख रहा हूं।

प्रतियोगिता में सीनियर जूनियर बच्चों को पांच भागों में बांटा गया था। प्रतियोगिता में मंकी रेस, लांग जंप, हाई जंप, रीले रेस, स्प्रींग गर्ल्स रेस, लकी डीप, साइकिल रेस का आयोजन किया गया।

डिनोबलीस्कूल का नाम पूरे भारत में लिया जाता है | फादरपीयूष फर्नांडिस ने कहा कि स्कूली बच्चों ने खेल कूद में जिला से लेकर राज्य स्तर तक कई पुरस्कार प्राप्त किये हैं। जिससे डिनाेबली स्कूल का नाम आज पूरे भारत में लिया जाता है।



इसके लिए उन्होंने खेल शिक्षक शांतनु दास की भी प्रशंसा की।

पांच वर्गों में बांटा गया था

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व मशाल लेकर शपथ लेते प्रतिभागी।