- Hindi News
- झरिया की समस्या का निदान कांग्रेस से : नीरज
झरिया की समस्या का निदान कांग्रेस से : नीरज
कांग्रेसपार्टी अपनी विचारधारा में सबको साथ लेकर चलती है। देश की सुरक्षा के साथ कभी खिलवाड़ नहीं किया। झरिया की समस्या का निदान कांग्रेस ही कर सकती है। झरिया की समस्या को प्राथमिकता देंगे। भूमिगत आग को हर हाल में बुझाया जाएगा। विस्थापन की समस्या से आमजनों को निजात मिलेगी। झरिया में अमन-चैन का माहौल बनेगा। जलापूर्ति की समस्या में विरोधी का हाथ नहीं, विधायक के क्रियाकलापों का परिणाम है। उक्त बातें झरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह ने शुक्रवार को जनसंपर्क के दौरान कहीं। सिंह ने बनियाहीर 3 नंबर, सांवरडीह बस्ती, लक्ष्मी कोलियरी, पाथर बंगला, प्योर बोर्रागढ़ आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क नुक्कड़ सभाएं की। कार्यक्रम में पंडित नवल किशोर शर्मा, कारू पांडेय, मणिभूषण तिवारी, अर्जुन विश्वकर्मा, भगवान दास, सादिक अमीन, आनंद विश्वकर्मा, उषा पासवान, सुनैना देवी, निसार अहमद, सुरेंद्र दुबे, सुरेंद्र राम, संजय चौहान, निर्मल सेन, सुरेश रवानी, कन्हाई महतो, महेश पासवान समेत सैकड़ो लोग शामिल थे। दूसरी ओर जनता मजदूर संघ के महामंत्री बच्चा सिंह ने बस्ताकोला में जनता को संबोधित करते हुए नीरज का बखान किया। कहा कि नीरज पढ़ा-लिखा और स्वच्छ छवि का कर्मठ और ऊर्जावान प्रत्याशी है। जनता इसे आशीर्वाद देकर विजय बनाएं। यह आपके हर सुख-दुख में साथ रहेगा। मौके पर जमसं संयुक्त महामंत्री योगेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद कुमार सिंह एव सुखदेव विद्रोही, नवल किशोर पासवान आदि ने झरिया के विभिन्न क्षेत्रों को दौरा किया।
झरिया में जनसंपर्क करते कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह।