38 अतिसंवेदनील 73 संवदनशील बूथ
झरिया/जोड़ापोखर | झरियाविधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी। इसको देखते हुए प्रशासन ने झरिया थाना क्षेत्र के सभी बूथों को संवेदनशील घोषित कर दिया है। इसमें 111 बूथों में से 38 बूथ को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है और 73 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
अतिसंवेदनशील बूथों पर प्रशासन द्वारा 8/1 का बल तैनात किया जायेगा तथा संवेदनशील बूथों पर 4/1 का बल तैनात होगा। परसाटांड़, एना, ऊपरकुल्ही, बनियाहीर हनुमानगढ़ी, बोर्रागढ़, शमशेर नगर आदि जगहों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। वहीं जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के 85 बूथों में से 58 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शुक्रवार को झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में जवानों ने फ्लैग मार्च कर बूथों की जानकारी ली तथा स्थिति को समझा।