- Hindi News
- झरिया में भाजपा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
झरिया में भाजपा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
सत्ता से दूर होते देख सीएनटी एक्ट को झामुमो बना रही मोहरा : भूपेंद्र
> काेयले की रॉयल्टी से होगा कोयलांचल का विकास
> दो तिहाई बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
भास्करन्यूज | झरिया
सीएनटीएक्ट में भाजपा कोई परिवर्तन नहीं करने जा रही। अपने को सत्ता से दूर होते देख प्रदेश वासियों को सीएनटी एक्ट के नाम पर झामुमो भयभीत कर अराजकता फैला रहे हंै। शांतिपूर्ण मतदान ने विपक्षियों को यह आभास करा दिया है कि प्रदेश की जनता खंडित जनादेश को दरकिनार कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार के पक्ष में है। कांग्रेस ने दल बदल और लूट को प्रोत्साहित कर एक निर्दलीय तक को मुख्यमंत्री बना दिया। हजारों करोड़ों का घोटाला जनता के सामने है। झामुमो का दोहरा चरित्र सामने गया है। उक्त बातें राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में कहीं। कहा प्रदेश को मिलने वाली कोयले की रॉयल्टी का पूरा लाभ कोयलांचल को मिलेगा। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज धनवार के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह, विधायक कुंती सिंह, भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह, राजकुमार अग्रवाल, जमसं केंद्रीय अध्यक्ष रामधीर सिंह, यूपी दुआबा क्षेत्र के पूर्व विधायक विक्रमा सिंह, राजा बाबू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
आजसू ने दिखाया गठबंधन का दमखम
रोडशो के दौरान भाजपा गठबंधन के अाजसू कार्यकर्ताओं की टोली भी दमखम के साथ लगी रही। केन्द्रीय सदस्य वीरेंद्र निषाद शिवराज साव के नेतृत्व में भारी संख्या में युवकों ने शिरकत की। भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने पूरे विधानसभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे से पहुंचे थे।
जयप्रकाश नारायण सूर्यदेव सिंह को किया माल्यार्पण
रोडशो धनसार के माइंस रेस्क्यू से निकला। कतरास मोड़ पर प्रत्याशी ने अपने पिता झरिया के पूर्व विधायक स्व सूर्यदेव सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। झरिया के मुख्य मार्ग होते हुए पुन: केंद्रीय कार्यालय, कतरास मोड़ पहुंचे, जहां पर सभा में तब्दील हो गया। जहां वरीय नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झरिया के साथ-साथ प्रदेश में भी भाजपा की जीत निश्चित है। जनता की हुंकार ने कांग्रेस को नकार दिया है। मौके पर शैलेश सिंह, सत्यदेव सिंह, विष्णु त्रिपाठी, उमेश यादव, अरुण गोस्वामी, अरिदंम बनर्