सिक्यूरिटी गार्ड से 5300 रुपए की ठगी
झरिया . बनियाहीरन्यू कॉलोनी निवासी मो. खलील अंसारी जो दिव्या सेक्यूरिटी कंपनी में कार्यरत हैं से 5300 रुपए की ठगी हुई है। शुक्रवार को अंसारी के फोन संख्या 9798777871 पर 8084845818 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने को एसबीआई का अधिकारी बताया। कहा कि खाता संख्या मंे कुछ गड़बड़ी हुई है। उसे सुधारने के लिए एटीएम नं्बर की जरूरत है। कुछ देर बाद अंसारी के मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया। प्रथम बार में 100 रुपए, उसके बाद से 2020, 1200 और 2000 रुपए की निकासी की गई।