- Hindi News
- शांति समिति की बैठक में गूंजी झरिया की समस्या
शांति समिति की बैठक में गूंजी झरिया की समस्या
आंदोलन, नारेबाजी, प्रदर्शन, आश्वासन और भी बहुत कुछ हुए पर राजा तालाब की हालत नहीं सुधरी। यह एक तालाब ही नहीं बल्कि झरिया की ऐतिहासिक धरोहर है। कई धार्मिक अनुष्ठान यहीं से प्रारंभ होते है। दुर्गा पूजा में बेलभरणी के लिये भक्त राजा तालाब आते थे पर तालाब की दुदर्शा पर अब रोने के सिवा कुछ नहीं किया जा सकता। कुछ ऐसा ही दर्द झरिया थाना परिसर में शनिवार को शांित समिति की बैठक में दिखा। दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर झरिया के गणमान्य और शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई। लोगों ने बिजली, पानी और सफाई जैसे मूलभूत सुविधाओं के अलावा सड़क जाम से निजात दिलाने की मांग की।
पानीऔर सफाई को लेकर रोष
दुर्गापूजा की व्यवस्था को लेकर बैठक बुलायी गयी थी। पर कई पूजा पंडालों और मंदिरों में होने वाले भव्य पूजा करने वाली पूजा कमेटी के लोग ही नहीं पहुंचे थे। पूजा कमेटी के लोगों ने बताया कि प्रशासन और विभागीय लापरवाही के कारण झरियावासी समस्या के दलदल में धंसते जा रहे है। कलश स्थापना को चार दिन शेष बचे है। पूजा में पानी और सफाई जरूरी है। पर दोनों ही मामलों में प्रशासन और विभाग असफल है। भव्य पूजा पंडाल बनते है। बिजली की हालत नहीं सुधरी तो पूजा की रौनक खत्म हो जाएगी। वहीं चैंबर ऑफ कामर्स के अधिकारियों और व्यवसायियों ने कहा कि बिजली नहीं होने से व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है।
शांतिऔर सौहार्द से मनाए पर्व
बैठककी अध्यक्षता करते हुए इंस्पेक्टर विष्णु रजक ने जनता से शांति और सौहार्द के साथ पूजा करने की अपील की। माडा के उमेश सिंह, निगम के कृष्णा चौबे, विद्युत जेई देशराज उपस्थित थे।
बीडीओ, सीओ के बैठक में नहीं आने पर समिति सदस्यों ने चिंता व्यक्त की। बैठक में विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, सपन मजूमदार, हरीश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, पार्षद अनूप साव, हराधन दास, सुल्तान, दीपक दत्ता, शैलेंद्र सिंह, विजय सिंह, पिंकी साव, मदन खन्ना, प्रेम बच्चन, अर्जुन विश्वकर्मा आदि थे।