पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमरे में लटकती मिली अधेड़ की लाश

कमरे में लटकती मिली अधेड़ की लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया| झरियाथाना क्षेत्र के फतेहपुर मुहल्ला निवासी शंकर मुर्खजी (60) ने रविवार की रात कमरे के सीलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने झरिया पुलिस काे घटना की सूचना दी। सूचना पाकर झरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को उतारा कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुिलस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मृतक फतेहपुर में मनोज झा के घर किराये पिछले कई वर्षों से रह रहा था। मृतक यहां अकेले रहता था। पुलिस ने छानबीन में मृतक का पता बोकारो के कसमार थाना बताया है। उसके परिजनों काे सूचना दे दी गयी है।