पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरिया में सुबह से शाम तक रेंगते रहे वाहन

झरिया में सुबह से शाम तक रेंगते रहे वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> प्रशासन के साथ आमजन भी हैं दोषी

भास्करन्यूज | झरिया

झरियामें मुख्य मार्ग का अतिक्रमण और जाम की समस्या और बढ़ गई है। स्थिति यह हो गई है कि लक्ष्मीिनया मोड़ से झरिया चार नम्बर तक पहुंचने में लोगों को एक-एक घंटे तक लग जाते हैं। जबकि दूरी बमुश्किल डेढ़ से दो किलोमीटर होगी। अतिक्रमण और जाम की समस्या के पीछे पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जन भी दोषी हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर यह दृश्य हर क्षण देखने को मिल रहा है। चारपहिया वाहन चालक दुर्गा पूजा की खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। तनिक भी बगैर चिंता किये मुख्य मार्ग में ही वाहन को खड़ा कर खरीददारी करने चले जाते हैं। इस तरह करने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। नतीजतन मार्ग में गाड़ी चलती नहीं बल्कि रेंगती है। इधर, पूजा को देखते हुए छोटे-छोटे दुकानदार सड़क के किनारे फुटपाथों पर दुकानदारी का दायरा बढ़ा दिया है। स्थिति यह हो गई है कि सड़क संकरा हो गया है और वाहनों की संख्या अधिक हो गई है। ऐसी स्थिति में खासकर स्कूल वाहन, एंबुलेंस आदि को परेशानी हो रही है।

दुर्गा पूजा के कारण बढ़ी है समस्या

इस संबंध में झरिया इंस्पेक्टर विष्णु रजक ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ी है। चार पहिया वाहन चालक खासकर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर देते हैं। जिससे परेशानी हो रही है।

पॉकेटमार गिरोह उठा रहे हैं फायदा

दुर्गापूजा पर भीड़-भाड़ और जाम की समस्या का लाभ पॉकेटमार गिरोह खूब उठा रहे हैं। पिछले दिनों कई उदाहरण देखने को मिली थी। जो ब्लेड मारकर पॉकेटमारी कर ली थी। बावजूद प्रशासन इस दिशा मंे संज्ञान नहीं लिया। भीड़ में आज भी कई पॉकेटमार महिला-पुरूष घटना को अंजाम दे रहे हैं। घटना के बाद लोग अपनी आंखों में आंसू लिए घर लौटते हैं। कारण, उन्हें इस बात की तनिक भी विश्वास नहीं है कि शिकायत के बाद कुछ उन्हें लौटने वाला भी है।

उपायुक्त के आदेश का भी नहीं पड़ा असर

उपायुक्तके आदेश पर पिछले माह अंचलाधिकारी सागरी बरार, झरिया इंस्पेक्टर विष्णु रजक को साथ लेकर अभियान चलाया था। चार नम्बर से लेकर लक्ष्मीिनया मोड़ तक सडक के अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की सूची बनाई थी। हिदायत दिया गया था सड़क से चार फीट छोड़कर दुकानदारी करनी थी। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई थी। इसके बाद व्यवसायियों से जुड़े कुछ यूनियन वालों ने इस दिशा में प्रयास किया।