पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में छात्रों ने किया उम्दा प्रदर्शन

प्रतियोगिता में छात्रों ने किया उम्दा प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रेसनजयंती महोत्सव पर रविवार को बालिका विद्या मंदिर नया भवन में बालकों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का अायोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। माल्यार्पण मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में मेढ़क दौड़, 50 मीटर दौड़, बोरा दौड़, तीन टांड़ दौड़, स्लो साइकिल रेस एवं कबड्डी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को तीन ग्रूपों में बांटा गया था। प्रथम ग्रूप में मेढ़क दौड़ प्रतियोगिता, 50 मीटर दौड़, पिक वर्ड रेस वहीं ग्रूप बी में बोरा दौड़, मैथेमेटिकल्स दौड़, तीन टांग दौड़, तीसरे ग्रूप में स्लो साइकिल रेस, कबड्डी प्रतियोगिता आदि को रखा गया था। मेढ़क दौड़ में प्रथम धनंजय कुमार मंडल, द्वितीय गोकुल कुमार केशरी, तृतीय राकेश कुमार केशरी, 50 मीटर दौड़ में रोहित कुमार साव प्रथम, टिंकू मोदक द्वितीय, मुरारी कुमार तृतीय रहे। सभी को मेडल देकर सम्मानित किया गया।