- Hindi News
- विकास के मुद्दे पर वोट करें लोग : याेगेंद्र यादव
विकास के मुद्दे पर वोट करें लोग : याेगेंद्र यादव
झरियाविधानसभा सीट से झाविमो के प्रत्याशी योगेंद्र यादव ने सोमवार को चासनाला, केके गेट, ऑफिसर्स कॉलोनी, पाथरडीह, शालीमार, लोदना आदि जगहों पर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहा कि इस बार जनता विकास काे मुद्दा मानते हुए वोट दे। जन समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त करना है तो झाविमो को वोट दें। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास बाबूलाल के नेतृत्व में ही हो सकता है। इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री जरूरी है। उनके हाथ को मजबूत करने के लिए झाविमो को जिताने की अील की। उनके साथ जनसम्पर्क अभियान में उचित महतो, चन्द्रावती देवी, गौतम हाड़ी, रंजीत सिंह, मिथिलेश पासवान, फरीद फरीदी, मो. अख्तर, मीना देवी, रेखा देवी, शारदा देवी, कुरैशा खातुन, रीना देवी, शोभा देवी, तारा देवी, संध्या देवी, कौशल्या देवी, सुगिया देवी, मुनिया देवी, रजनी देवी,ममता देवी, पुष्पा देवी, शीला देवी, शकुंतला देवी आदि शामिल थे।